Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सालानपुर में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला, तृणमूल पर आरोप

सालानपुर । सालानपुर थाना के अंतर्गत रूपनारायणपुर फाड़ी के महाबीर कॉलोनी में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता संजय शर्मा के घर पर पथराव कर तोड़फोड़ करने का आरोप तृणमूल समर्थित एक व्यक्ति पर लगा है। हालांकि, इस आरोप को सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के सह-प्रधान भोला सिंह ने खारिज कर दिया है। घटना के अनुसार, मंगलवार रात सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के सह-प्रधान भोला सिंह के ड्राइवर इंद्रनील मंडल और उसके एक दोस्त गणेश दुबे ने रात के अंधेरे में भाजपा कार्यकर्ता संजय शर्मा के घर पर हमला किया और असभ्य भाषा में गालीगलौज की। इसके बाद उनके घर पर पत्थरबाजी की गई, जिससे घर के कई सामान टूट गए और परिवार के सदस्यों में दहशत फैल गई। संजय शर्मा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल के लोग उन्हें और उनके परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह एक सोची-समझी साजिश है, तृणमूल के लोग मुझे और मेरे परिवार को परेशान करना चाहते हैं।”इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *