पूर्व रेलवे ने 2025-26 में 529.71 करोड़ रुपया की रिकॉर्ड कबाड़ (स्क्रैप) बिक्री की – स्वच्छता अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त
• स्वच्छता अभियान से पूर्व रेलवे को 529.71 करोड़ रुपया का राजस्व प्राप्त
• कबाड़ निपटान में पूर्व रेलवे का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
कोलकाता । पूर्व रेलवे ने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए कबाड़ निपटान के लक्ष्यों को पार कर लिया है। वित्त वर्ष 2025-26 में 529.71 करोड़ रुपया की उल्लेखनीय बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.07 फीसदी अधिक है। ‘मिशन जीरो स्क्रैप’ के तहत प्राप्त यह उपलब्धि ट्रेनों के परिचालन और रखरखाव को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और कुशल बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।
पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर के दूरदर्शी नेतृत्व में, ज़ोन ने कबाड़ राजस्व के मामले में सभी रेलवे ज़ोन में शीर्ष तीन में स्थान प्राप्त किया है। पूर्व रेलवे उन दो ज़ोन में से एक है जिसने अकेले फरवरी 2026 में 70.22 करोड़ रुपया से अधिक की बिक्री दर्ज की।
इसके अतिरिक्त, 47 करोड़ रुपया मूल्य के 376 ICF/EMU/MEMU कोचों का निपटान कर पूर्व रेलवे देश में अग्रणी रहा। इसी क्रम में, पानागढ़ में दशकों पुरानी 17 किमी लंबी परित्यक्त साइडिंग से गैर-किराया राजस्व भी अर्जित किया गया।
कबाड़ निपटान की मुख्य विशेषताएं:
• कंडम रेल एवं स्थायी मार्ग मदें: 33,986 मीट्रिक टन
• कंडम पीएससी स्लीपर: 3,81,375 संख्या
• कंडम लौह कबाड़ : 58,910 मीट्रिक टन
• कंडम अलौह कबाड़ : 3,858 मीट्रिक टन
• कंडम रोलिंग स्टॉक: 15 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव, 17 डीजल लोकोमोटिव, 376 कोच, 874 वैगन
प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक संदीप शुक्ला के नेतृत्व में, जीपीएस-आधारित फुट-दर-फुट मैपिंग, सतत निगरानी और पारदर्शी ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से कबाड़ को महत्वपूर्ण राजस्व में परिवर्तित किया गया।
पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम माझी ने कहा, “कुशल कबाड़ निपटान न केवल यात्री अनुभव को बेहतर बनाता है और कर्मचारियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करता है, बल्कि महत्वपूर्ण राजस्व भी उत्पन्न करता है। इसलिए यह पूर्व रेलवे की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। ये रिकॉर्डतोड़ परिणाम परिचालन उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्व रेलवे की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।”
त्वरित एवं पारदर्शी प्रक्रियाओं के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल निपटान को बढ़ावा देते हुए, पूर्व रेलवे वित्तीय दूरदर्शिता और स्थिरता के क्षेत्र में एक राष्ट्रीय मानक स्थापित कर रहा है।












