Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पश्चिम बंगाल में 14 मार्च को होने वाली पहली राष्ट्रीय लोक अदालत स्थगित

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में 14 मार्च 2026 को होने वाली पहली राष्ट्रीय लोक अदालत को स्थगित कर दिया गया है। स्टेट लिगल सर्विसेज अथॉरिटी ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा गया है कि न्यायिक अधिकारियों के एसआईआर से संबंधित काम में व्यस्तता के कारण यह निर्णय लिया गया है।

इस निर्णय की जानकारी राज्य के सभी जिला लिगल सर्विसेज अथॉरिटी और जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को दी गई है। जिन जिलों के लिए यह निर्देश जारी किया गया है, उनमें कोलकाता, बांकुरा, बीरभूम, कोचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर, दार्जिलिंग, हुगली, हावड़ा, जलपाईगुड़ी, झाड़ग्राम, कालिम्पोंग, मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, पूर्व मेदिनीपुर, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर और अलीपुरद्वार शामिल हैं।

ट्रैफिक गार्डों को निर्देश दिया गया है कि वे जिन लोगों को नोटिस भेजे गए हैं, उन्हें फोन करके लोक अदालत स्थगित होने की जानकारी दें। स्टेट लिगल सर्विसेज अथॉरिटी ने कहा है कि इस निर्णय से आम लोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है और नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *