Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का आह्वान: 14 मार्च को ब्रिगेड में मोदी जी की सभा

आसनसोल । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आ रहे हैं। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के औद्योगिक क्षेत्र और कोयला-क्षेत्र के निवासियों सहित सभी मोदी-अनुयायियों को ब्रिगेड में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। उक्त बात की जानकारी शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने कल्ला मोड़ बायपास स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा। कृष्णा प्रसाद का कहना है कि परिवर्तन सभा और परिवर्तन यात्रा के बाद अब लक्ष्य एक ही है—पश्चिम बंगाल में परिवर्तन।
उन्होंने कहा तृणमूल के भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव चाहती है। 14 मार्च को ब्रिगेड में लाखों लोगों की जुटान से प्रधानमंत्री मोदी जी के भाषण के माध्यम से राज्य को नई राजनीतिक दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

*छठ और चैती नवरात्रि की तैयारी के बीच भाजपा का ‘परिवर्तन हवन’*

पश्चिम बंगाल में इस बार चैती नवरात्र उन्नीस मार्च से शुरू होकर सत्ताईस मार्च को खत्म होगी, वहीं चैती छठ का महापर्व भी जोर-शोर से मनाया जाएगा। इस वर्ष नहाए-खाए बाईस, खरना तेईस, संध्या अर्घ्य चौबीस और उगते सूर्य को अर्घ्य पच्चीस मार्च को पड़ेगा। बिहार-झारखंड से लेकर पूरे देश के छठव्रतियों की आस्था का यह पर्व बिना पंडित-पुजारी के, सीधे सूर्यदेव को अर्घ्य देकर मनाया जाता है।

विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, कृष्णा प्रसाद ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कमर कस ली है। गुरुवार यानी 12 मार्च की सुबह नौ बजे हवन का आयोजन रखा गया है। आयोजकों का कहना है कि यह ‘परिवर्तन हवन’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 मार्च की ब्रिगेड रैली से पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल को उखाड़ फेंकने की कामना के साथ किया जा रहा है। हवन के बाद वे अपनी टीम के साथ अंचल में जाकर चैती छठ करने वाली व्रती महिलाओं को साड़ी बांटेंगे, ताकि किसी को असुविधा न हो।

*नवरात्रि-छठ-रामनवमी की त्रिवेणी: शिल्पांचल-असनसोल में बधाई-संदेश और सेवा-संकल्प*

चैती नवरात्र उन्नीस से सत्ताईस मार्च, चैती छठ बाईस से पच्चीस मार्च और छब्बीस को रामनवमी—इस बार त्योहारों की त्रिवेणी एक साथ आई है। शिल्पांचल, आसनसोल और पूरे पश्चिम बंगाल के भारतवासियों को कृष्णा प्रसाद की ओर से सुंदर बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि व्रती छठ-उपासकों को साड़ी वितरण और नवरात्रि-अनुष्ठानों में सेवा जारी रहेगी, ताकि किसी को कष्ट न हो।

कृष्णा प्रसाद ने कहा कि रेलपार में बहुत ज्वलंत मुद्दा है। उन सभी मुद्दों को ठीक करना होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 25 एक तालाब की भराई कर मार्केट निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का ज्वाइंट पिटिशन और कॉरपोरेशन को चिट्ठी दिया गया है, जिसमें आपत्ति जताई गई है कि तालाब भरकर मार्केट बनाया जा रहा है। शिकायत में स्थानीय मुस्लिम निवासियों के हस्ताक्षर भी हैं। वही कृष्णा प्रसाद ने कहा कि 28 नंबर वार्ड के रेलपार एक प्राथमिक विद्यालय को तोड़ा जाना, जबकि प्राथमिक विद्यालय में अभी बच्चे पढ़ रहे हैं, फिर भी तोड़ने की कार्रवाई। इसका सबसे पहले ग़ुलाम सरोवर ने आवाज उठाया था; अब वह नहीं हैं, इसलिए समुदाय को नया स्वर देना होगा। उन्होंने कहा कि किसके आदेश से तोड़फोड़ किया जा रहा है, बच्चों का भविष्य क्या होगा। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि रेलपार में नशा, जुआ और अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही है।
बीते 15 साल में जल, सड़क, घर, रोज़गार जैसी बुनियादी सेवाओं पर सवाल। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलय घटक राज्य के मंत्री रहते हुए। बीते 15 वर्षों में रेलपार क्षेत्र में कोई विकास का कार्य नहीं किया है। भाजपा की सरकार आने से पूरे राज्य सहित आसनसोल में विकास होगा।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *