बिग ब्रेकिंग: 14 मार्च को ब्रिगेड में मोदी जी की ऐतिहासिक सभा – पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का आह्वान!
आसनसोल । आसनसोल में 14 मार्च को ब्रिगेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसे पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का आह्वान माना जा रहा है। इस सभा के उपलक्ष्य में शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने अपने आवासीय चारदीवारी परिसर में एक विशेष हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड सभा की सफलता और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ शिल्पांचल की समृद्धि के लिए यह हवन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सभा पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और इसके दूरगामी प्रभावों पर सभी की नजरें हैं।
इस मौके पर विजय प्रकाश, मदन मोहन चौबे, राम अधिकारी, मुन्नी सिंह, राजेश प्रसाद सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह सभा पश्चिम बंगाल के भविष्य को बदलने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।













