Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कोयला घोटाला मामला’: ED ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को निर्देश, बुदबुद थाना प्रभारी की गिरफ्तारी के आदेश

आसनसोल, गुरुवार, 14 मई 2026। कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय – ED ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ा निर्देश जारी किया है। ED ने बुदबुद थाना के प्रभारी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कोयला तस्करी और अवैध खन से जुड़े घोटाले की जांच के दौरान ED को बुदबुद थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध मिली थी। इसके बाद ED ने पुलिस कमिश्नरेट को तत्काल कार्रवाई कर संबंधित अधिकारी को हिरासत में लेने का निर्देश भेजा है।

ED की यह कार्रवाई कोयला घोटाले में प्रशासनिक मिली भगत के एंगल की जांच को तेज करने के रूप में देखी जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *