Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नबान्न में CM सुवेन्दु अधिकारी का सख्त निर्देश’: अवैध पशु परिवहन और धार्मिक स्थलों पर साउंड लिमिट के पालन के दिए आदेश

कोलकाता, गुरुवार, 14 मई 2026। मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी ने बुधवार को नबान्न में पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कई सख्त निर्देश जारी किए।

CM के प्रमुख निर्देश:
– अवैध पशु परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। पुलिस को संदिग्ध वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने और कार्रवाई करने को कहा गया।
– पशु वध से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
– धार्मिक स्थलों पर साउंड लिमिट का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि त्योहारों और सामान्य दिनों में भी सभी समुदायों के बीच शांति बनाए रखने के लिए नियमों का निष्पक्ष पालन जरूरी है। पुलिस को निर्देश दिया गया कि वे समन्वय और सतर्कता के साथ काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *