आसनसोल में ट्रक की टक्कर से तीन कारें आपस में टकराईं, एक घायल
आसनसोल । आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत कल्ला बायपास मोड़ पर शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और उसने एक दूसरे कार को धक्का मार दिया, जिससे वह कार एक तीसरे कार से जा टकराई। इस घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया, जबकि दो लोगों को हल्की चोटें आईं।
घटना के बाद अफरातफरी
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर राजमार्ग को जाम मुक्त कराया। पुलिस ने ट्रक और कारों को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर ले गई।












