Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

’11 साल बाद खुली दुकान’: BJP को समर्थन देने पर TMC के पूर्व मंत्री मलय घटक ने बंद करवा दी थी दुकान, सरकार बदलते ही फिर खुली

आसनसोल । BJP को समर्थन देने की सजा 11 साल तक भुगतनी पड़ी। दुकान मालिक दीपक कुमार मधुकर का आरोप है कि TMC के पूर्व मंत्री मलय घटक ने उनकी दुकान 11 साल पहले बंद करवा दी थी। यह बोलकर कि दुकान को बीजेपी समर्थक को चलाने क्यों दिया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें धमकी भी दी गई थी।

लेकिन पश्चिम बंगाल में सरकार बदलते ही आज उनकी दुकान फिर खुल गई। उन्होंने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अब वह फिर से अपना कारोबार शुरू कर पाएंगे।

यह घटना राजनीतिक बदले की भावना और सरकार बदलने के बाद मिले न्याय की चर्चा का केंद्र बन गई है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *