’15 दिन का अल्टीमेटम’: AMC ने हट्टन रोड मोर से इस्माइल मोर तक सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम ने हट्टन रोड मोड़ से इस्माइल मोड़ तक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
निगम द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 14.05.2026 को कब्जाधारियों ने 16.05.2026 को होने वाली ध्वस्तीकरण कार्रवाई को 15 दिन टालने की प्रार्थना की थी, ताकि वे खुद ही अवैध संरचनाओं और कब्जे को हटा लें। AMC ने उनकी इस मांग को मानते हुए 15 दिन की मोहलत दे दी है।
AMC का सख्त रुख:
– 15 दिन बाद कोई और समय, आवेदन या अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– समयसीमा पूरी होने पर सक्षम अधिकारी मौके पर जाकर सत्यापन करेंगे।
– अगर फिर भी अवैध कब्जा पाया गया तो प्रशासन तुरंत ध्वस्तीकरण कार्रवाई करेगा।
– इसके बाद होने वाले सभी परिणामों की जिम्मेदारी संबंधित कब्जाधारियों की होगी।
AMC ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।













