‘आसनसोल में 40वां फलहारिणी कालिका पूजा महोत्सव शुरू’: बुधा मैदान से घाघर बुढ़ी मंदिर तक निकली भव्य शोभा यात्रा
आसनसोल। पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल के प्रसिद्ध मां घाघर बुढ़ी मंदिर में काली पहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति की ओर से 40 वें श्री श्री फलहारिणी कालिका पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह महोत्सव 14 मई से 17 मई 2026 तक चलेगा।
अष्टजाम से हुई शुरुआत
शुक्रवार सुबह 6:30 बजे बुधा मैदान से मां घाघर बुढ़ी मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बुधा मैदान से मोहिशिला, ऊषाग्राम दुर्गा मंदिर, छातापातर होते हुए मां घाघर बुढ़ी मंदिर में आकर संपन्न हुई।
महोत्सव कार्यक्रम
महोत्सव की शुरुआत 14 मई को दोपहर 1:00 बजे अष्टजाम से हुई, जो 15 मई दोपहर 1:00 बजे तक चला।
समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर समिति के संस्थापक राधा गोविंद सिंह, अध्यक्ष रूपेश कुमार साव, सचिव डॉ. दीपक मुखर्जी सहित सदस्य श्याम लाल बोधवानी, जितेंद्र केवट, मदन ठाकुर, अजय सिंह, विकास सिंह, मिथिलेश पांडेय (लल्टू), नयन रॉय, अमरदीप और सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुए।
भक्तों में महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा गया।













