Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रेलवे रनिंग अलाउंस में 25 फीसदी वृद्धि की मांग, ऑल इंडिया गाइड्स काउंसिल का विरोध तेज

आसनसोल । ऑल इंडिया गाइड्स काउंसिल ने रेलवे रनिंग अलाउंस में कम वृद्धि पर विरोध जताया है। काउंसिल ने रनिंग अलाउंस में कम से कम 25 फीसदी की तत्काल वृद्धि, 1 जनवरी 2024 से एरियर का भुगतान, और डीए से जुड़े संशोधन के सिद्धांत की बहाली की मांग की है।
ऑल इंडिया गाइड्स काउंसिल के महासचिव देवाशीष विश्वास ने कहा कि रेलवे स्टाफ को अन्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तुलना में रनिंग अलाउंस में कम लाभ मिल रहा है, जबकि यह भत्ता उनके वेतन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और लंबे ड्यूटी घंटों, मानसिक दबाव और सुरक्षा जिम्मेदारियों से जुड़ा है। काउंसिल ने आरबीई 77/2012 और आरबीई 65/2014 का हवाला देते हुए कहा कि रनिंग अलाउंस में डीए वृद्धि के अनुपात में संशोधन होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में केवल 14 फीसदी वृद्धि की गई है जबकि महंगाई भत्ता (डीए) 50 फीसदी है।

ऑल इंडिया गाइड्स काउंसिल के पूर्व रेलवे आसनसोल  डिवीजनल के पूर्व सचिव रामदेव कुमार ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और सरकार को इन पर तुरंत विचार करना चाहिए। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो काउंसिल देशभर में रनिंग स्टाफ के बीच असंतोष को देखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज करेगी।

इस बीच, रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है और वे जल्द ही बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। काउंसिल ने रेलवे प्रशासन से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि कर्मचारियों का विश्वास बहाल हो सके।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *