Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

विधानसभा चुनाव को देखते हुए आसनसोल के नाका पॉइंट पर बढ़ाई गई चौकसी

आसनसोल । आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल के कई महत्वपूर्ण रास्तों के मोड़ पर नाका पॉइंट बनाया गया है। इन नाका पॉइंट पर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गाड़ी में कोई अवैध सामान तो नहीं ले जाई जा रही है।
शनिवार सुबह आसनसोल के एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य ने आसनसोल के 19 नंबर राष्ट्रीय सड़क के कल्ला मोड़ और जुबली मोड़ पर नाका पॉइंट का निरीक्षण किया। उनके साथ केंद्रीय बल, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

एसडीओ का बयान
इस संदर्भ में एसडीओ ने कहा, “चुनाव को देखते हुए आसनसोल महकुमा के कई महत्वपूर्ण रास्तों के मोड़ पर नाका पॉइंट बनाकर चेकिंग की जा रही है। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक यह नाका पॉइंट चालू रहेगा।”

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *