आसनसोल एसोसिएशन ऑफ स्पोर्ट्स ऑफिसियल्स का 12वां वार्षिक खेल महोत्सव एवं सेमिनार संपन्न
आसनसोल । आसनसोल एसोसिएशन ऑफ स्पोर्ट्स ऑफिसियल्स द्वारा आयोजित 12वां वार्षिक खेल महोत्सव एवं सेमिनार सेंट मैरी गोरेटी स्कूल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेल अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों और प्रबंधन कौशलों से अपडेट करना था। कार्यक्रम में कोचेज़, मैनेजर्स, प्लेयर और एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

का से कम 150 अधिकारियों को फेलिसिटेड किया गया। कार्यक्रम में कोलकाता रेफरी एसोसिएशन के सचिव जयंत बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने सभी को प्रमाणपत्र, मोमेंटो, बेल्ट देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में खेलों के महत्व और भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उद्योगपति सह समाजसेवी पवन गुटगुटिया, आसनसोल एसोसिएशन ऑफ स्पोर्ट्स ऑफिसियल्स के सचिव सुखेन बनर्जी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, सुभाषी रॉय, रूपेंदु बनर्जी, प्रियनाथ चटर्जी, बाल गविंद मुकीम और तुहीन मुखर्जी ने कार्यक्रम का संचालन किया।













