आसनसोल जीआरपी का ईमानदारी और संवेदनशीलता का अद्भुत उदाहरण: 46 खोए मोबाइल फोन यात्रियों को लौटाए गए
आसनसोल । आसनसोल जीआरपी ने यात्रियों के खोए हुए 46 मोबाइल फोन बरामद कर एक सराहनीय पहल की है। जीआरपी ने सभी संबंधित यात्रियों को बुलाकर उनके मोबाइल फोन लौटा दिए। इस दौरान हर यात्री को एक गुलाब का फूल देकर मोबाइल हैंडओवर किया गया, जिससे यात्रियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
इस बेहतर कार्य को देख यात्रियों ने जीआरपी की खूब प्रशंसा की और बधाई दी। अधिकारियों ने बताया कि लाभ पाने वालों में पुरुलिया और बिहार तक के यात्री शामिल हैं, लेकिन नाम उजागर नहीं किए गए। इस पहल से जीआरपी की ईमानदारी और संवेदनशीलता का एक अद्भुत उदाहरण पेश हुआ है।













