Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर ने दिव्यांगों को दिया नया जीवन: निशुल्क अंग प्रत्यारोपण कैंप का दूसरा दिन

मलय घटक और अमरनाथ चटर्जी ने सराहना की, रोटरी क्लब का दिव्यांगों के लिए निशुल्क अंग प्रत्यारोपण कैंप

आसनसोल । रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से एसबी गोराई रोड स्थित पर्वती मैरिज हॉल में 22 मार्च से निशुल्क अंग प्रत्यारोपण कैंप का आयोजन किया गया है। सोमवार को कैंप का दूसरा दिन था, जिसमें महावीर सेवा सदन के विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।

मौके पर लगभग 55 दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए और दो लोगों को व्हीलचेयर दिया गया। इस मौके पर आसनसोल उत्तर से टीएमसी प्रत्याशी मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, पार्षद अनुप माजी, उत्पल राय और अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे।

इसके अलावा रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से सपन चौधरी, आसनसोल ग्राम सब पेयेछिर आसर के वॉलिंटियर्स, मीता राय, सतपाल सिंह कीर पिंकी, दीपक रुद्रा सहित अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे।

सचिन राय ने कहा कि उनकी संस्था हमेशा इस तरह के कार्यक्रम करते रहती है और भविष्य में भी यह कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कैंप में दिव्यांग लोगों को निशुल्क अंग प्रत्यारोपण किया जा रहा है, जिससे उन्हें नया जीवन मिल रहा है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *