विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2026: आसनसोल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Oplus_0
आसनसोल । बाढ़ मौसम कार्यालय, आसनसोल में 11:00 बजे से ‘विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन पर उपस्थित सभी में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की थीम “आज का अवलोकन कल की रक्षा” रखा गया था।
इस कार्यक्रम में एन. सी. लहिरी विद्या मंदिर, धादका, आसनसोल के विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के पोस्टरों के माध्यम से वैज्ञानिक प्रदर्शनी और मौसम वेधशाला का भ्रमण और उपकरणों का प्रदर्शन के माध्यम से मौसम की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यालय प्रमुख देवब्रत बंद्योपाध्याय, वैज्ञानिक अधिकारी और कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी को मौसम विज्ञान के प्रति जागरूक करना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना था।













