भाजपा युवा मोर्चा का मास्टरस्ट्रोक: राहुल सिंह को बड़ी जिम्मेदारी की मिली कमान, संगठन को मिलेगी नई गति
आसनसोल–पुरूलिया–बांकुरा–विष्णुपुर क्षेत्र की कमान सौंपी, संगठन विस्तार पर खास फोकस
आसनसोल । पश्चिम बंगाल की राजनीति में भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने राज्य कमेटी सदस्य राहुल सिंह को पुरूलिया विभाग का कन्वेनर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही राहुल सिंह के जिम्मे आसनसोल, पुरूलिया, बांकुरा और विष्णुपुर सांगठनिक जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नई जिम्मेदारी के तहत राहुल सिंह को इन क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इन क्षेत्रों में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के लिए युवा शक्ति को सक्रिय करना जरूरी है।
राहुल सिंह ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस नियुक्ति से साफ संकेत मिलते हैं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा युवा मोर्चा आगामी चुनावी मुकाबलों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और संगठन विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।













