Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जामुड़िया में आईएसएफ कार्यकर्ता पर हमला, तृणमूल पर आरोप

जामुड़िया । जामुड़िया थाना क्षेत्र के राखाकुरिया इलाके में एक आईएसएफ कार्यकर्ता पर हमला हुआ है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आईएसएफ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तृणमूल समर्थित लोगों ने हमला किया है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
घटना के बाद पुलिस ने घायल कार्यकर्ता को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इस घटना से इलाके में राजनीतिक तनाव फैल गया है। आईएसएफ नेताओं का कहना है कि यह हमला उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराने के लिए किया गया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी का इस घटना से कोई संबंध नहीं है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *