तृणमूल कांग्रेस का आसनसोल बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया गया
आसनसोल । आसनसोल बाजार में जनसंपर्क अभियान के तहत आगामी 23 अप्रैल को आसनसोल उत्तर विधानसभा केंद्र के लिए जननेत्री ममता बनर्जी के स्नेहधन्य तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी मलय घटक को जोड़ा फूल चिह्न पर वोट देकर विपुल वोटों से पुनः निर्वाचित करने की अपील की जा रही है। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवार मलय घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी सहित अन्य मौजूद थे।
इस अभियान के तहत तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मलय घटक बाजार इलाके में घूम घूमकर जनसंपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं से जोड़ा फूल चिह्न पर वोट देकर उन्हें विपुल वोटों से पुनः निर्वाचित करें।













