Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘चंदे का पैसा साफ होना चाहिए, पाप के पैसे से भक्ति नहीं होगी – जितेंद्र तिवारी’

पाण्डेश्वर, सोमवार, 18 मई 2026। पांडवेश्वर के छोरा ग्राम में शिव चर्चा कार्यक्रम में विधायक जितेंद्र तिवारी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता रविंद्र यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विधायक जितेंद्र तिवारी ने कार्यक्रमों के लिए जाने वाले चंदे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब किसी भी कार्यक्रम में अवैध वसूली का पैसा नहीं लगना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर शुद्धता नहीं रहेगी तो भक्ति का कोई अर्थ नहीं है।

क्या कहा जितेंद्र तिवारी ने:
उन्होंने बताया कि 2016 से 2021 तक विधायक रहते हुए कई कार्यक्रम होते थे, और तब इलाका के कोयला, लोहा, बालू कारोबारियों से पैसा लेकर आयोजन किए जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होना चाहिए। तिवारी ने कहा, “इस बार वो सब नहीं हुआ। इसलिए कोई भी कार्यक्रम हो, उसका खर्च कहां से आया, ये पहले बताना पड़ेगा। पैसा नहीं हो तो दस-दस रुपये मिलाकर बताशा खा लेंगे, माइक में प्रोग्राम कर लेंगे, लेकिन पाप के पैसे से भक्ति नहीं होगी।”

व्यवसायियों को चेतावनी:
उन्होंने इलाके के व्यवसायियों से भी अपील की कि अगर कोई उनके नाम पर चंदा मांगने आए और कहे कि जितेंद्र तिवारी आ रहे हैं, तो वे सीधे उनसे फोन पर संपर्क करें। तिवारी ने कहा कि पांच मिनट में वे ऐसे कार्यक्रम में जाना बंद कर देंगे, क्योंकि वे न खुद पाप करेंगे और न किसी के पाप के भागी बनेंगे।

फूल-माला पर भी तंज:
तिवारी ने कहा कि 2016 से 2021 तक उन्हें खूब फूल-माला पहनाई गई, लेकिन 2021 में विधायक न रहने पर वही लोग दूर हो गए। इसलिए अब वे फूल-माला, उत्तरीय नहीं चाहते। उन्होंने अपने समर्थकों से वादा लिया कि इलाके में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *