19 मई को आसनसोल में आयकर विभाग का जागरूकता कार्यक्रम ‘प्रारंभ 2026’, इनकम टैक्स एक्ट 2025 पर होगी चर्चा’
आसनसोल, सोमवार, 18 मई। प्रधान आयकर आयुक्त, आसनसोल कार्यालय द्वारा इनकम टैक्स एक्ट 2025 और इनकम टैक्स नियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम ‘प्रारंभ 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।
कब और कहां:
यह कार्यक्रम 19 मई 2026, मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से आयोजित होगा। स्थान रहेगा आयकर भवन, 116, विवेकानंद सरनी, पीओ कन्यापुर, आसनसोल – 713341 के मल्टीपर्पज हॉल, तीसरी मंजिल।
क्या होगा कार्यक्रम में:
‘प्रारंभ 2026’ के तहत आयकर विभाग नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 और इनकम टैक्स नियम 2026 के प्रावधानों को लेकर करदाताओं, पेशेवरों और आम लोगों को जानकारी देगा।














