दुर्गापुर में गुरुवार को CM सुवेंदु अधिकारी की हाईवोल्टेज बैठक: रारबंग के 5 जिलों के DM-SP से लेकर MLA-MP तक रहेंगे मौजूद’
दुर्गापुर। दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी ऑडिटोरियम में गुरुवार को बेहद अहम प्रशासनिक बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी रारबंग क्षेत्र के पांच जिलों के जनप्रतिनिधियों, पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ सीधा संवाद करेंगे।
5 जिलों पर फोकस:
इस बैठक में पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा, पुरुलिया और बीरभूम जिले के प्रतिनिधि शामिल होंगे। DM से लेकर BDO तक और पुलिस कमिश्नर, SP से लेकर थानों के OC और IC तक सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पांचों जिलों के विधायक और कुछ सांसदों के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है।
सरकार का संदेश और सख्त निर्देश:
प्रशासनिक स्तर पर इस बैठक को बेहद खास माना जा रहा है। CM सुवेंदु अधिकारी इसके जरिए प्रशासन के हर स्तर पर सरकार का स्पष्ट संदेश पहुंचाएंगे। साथ ही भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली और प्राथमिकताओं को लेकर अधिकारियों को कड़े व सुस्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:
हाईवोल्टेज बैठक को लेकर सृजनी ऑडिटोरियम में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पश्चिम बर्दवान के जिलाशासक ने खुद तैयारियों की समीक्षा बैठक की है।
रारबंग क्षेत्र में प्रशासनिक कसावट और विकास कार्यों की गति तेज करने के लिहाज से इस बैठक को निर्णायक माना जा रहा है।














