Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नगर निगम में BJP का हल्लाबोल: मेयर चेंबर से ममता की फोटो हटाई, राष्ट्रपति- PM मोदी की तस्वीर लगाई, TMC ने DM से की शिकायत’

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम में बुधवार को जमकर सियासी संग्राम छिड़ गया। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेयर विधान उपाध्याय के चेंबर में घुसकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर हटा दी और उसकी जगह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की तस्वीरें लगा दी।

चेंबर में घुसकर किया प्रदर्शन:
भाजपा कार्यकर्ता मेयर के ऑफिस पहुंचे और इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने चेंबर के भीतर ही ममता बनर्जी की तस्वीर उतारकर नई तस्वीरें टांग दी। इस घटना से तृणमूल कांग्रेस में जबरदस्त नाराजगी है। TMC ने इसे सरकारी कार्यालय की मर्यादा और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताया।

TMC का पलटवार, DM को सौंपा ज्ञापन:
घटना के तुरंत बाद मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में TMC पार्षद, बोरो चेयरमैन और मेयर परिषद सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत DM को सौंपी और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह असंवैधानिक हरकत बर्दाश्त नहीं’ – मेयर
मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि सरकारी दफ्तर में इस तरह की अमर्यादित हरकत किसी भी हाल में मंजूर नहीं है। यह पूरी तरह असंवैधानिक और लोकतंत्र विरोधी है। उन्होंने साफ किया कि DM के बाद अब आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दी जाएगी ताकि हुड़दंगियों पर केस दर्ज हो सके।

सियासत गरमाई:
इस घटना के बाद आसनसोल की सियासत गरमा गई है। भाजपा और TMC आमने-सामने हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नगर निगम परिसर में तनाव का माहौल है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *