‘दुर्गापुर नगर निगम के नए प्रशासक बने DM एस पोन्नाम्बलम, रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का दिया भरोसा’
Oplus_0
दुर्गापुर, 20 मई 2026। पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी एस पोन्नाम्बलम, IAS ने आज दुर्गापुर नगर निगम के प्रशासक के रूप में आधिकारिक तौर पर कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शहर भर में लंबित विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने और बेहतर नागरिक सेवाएं देने को अपनी प्राथमिकता बताया।
विधायकों के साथ होगी समीक्षा बैठक:
नए प्रशासक ने जानकारी दी कि इस सप्ताह स्थानीय विधायकों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक भी तय की गई है। बैठक में शहर की समस्याओं, चल रही योजनाओं और नए प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
नागरिक सुविधाओं पर फोकस:
एस पोन्नाम्बलम ने कहा कि दुर्गापुर की जनता को साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार जल्द नजर आएगा। लंबित प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। दुर्गापुर नगर निगम में प्रशासक की नियुक्ति के बाद शहर के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
