आसनसोल में श्री बिहारी जी महाराज का 24वाँ बसंत महोत्सव: भजन संध्या में मनी प्रीतिम, परितोष और मनोहर व्यास की प्रस्तुति
आसनसोल । आसनसोल के ऊषाग्राम स्थित गुजरात भवन में 5 अप्रैल 2026 को श्री बिहारी जी महाराज एवं बाबा पुरुषोत्तम दास जी का 24 वाँ बसंत महोत्सव मनाया जाएगा। इस धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन श्री बिहारी जी सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव का कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से बाबा इच्छा तक चलेगा, जिसमें भजन संध्या का आयोजन होगा। इस संध्या में प्रसिद्ध गायक मनी प्रीतिम, परितोष और मनोहर व्यास अपनी भक्ति भरे भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस अवसर पर श्री बिहारी जी महाराज और बाबा पुरुषोत्तम दास जी की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। आसनसोल के निवासी इस महोत्सव में शामिल होकर भक्ति और आनंद की अनुभूति कर सकेंगे।












