आसनसोल उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पोईटंडी ने रामनवमी शोभायात्रा में भाग लिया, जनता का आशीर्वाद लिया और समर्थन मांगा
आसनसोल। विधानसभा चुनाव में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रसेनजीत पोईटंडी के नाम की घोषणा होने पर उन्होंने रामनवमी के शोभायात्रा में जीटी रोड पर बने विभिन्न सेवा शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महाबीर स्थान मंदिर में पूजा अर्चना भी की और आसनसोल की जनता का आशीर्वाद लिया।
सोमवार को प्रसेनजीत पोईटंडी ने अपने पार्टी समर्थकों के साथ दीवार लेखन किया और उसके बाद बाबा चंद्रचूड़ मंदिर में पूजा अर्चना करके बाबा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आसनसोल की जनता का भरोसा और समर्थन उनके साथ है और वे इस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
प्रसेनजीत पोईटंडी ने कहा कि वे आसनसोल की जनता की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाने के लिए वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर प्रसेनजीत पोईटंडी के समर्थकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि वे अपने उम्मीदवार के साथ हैं और उनकी जीत के लिए काम करेंगे।












