Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

डंपर की चपेट में आने से आदिवासी युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पांच डंपर फूंके: अवैध बालू ढुलाई का आरोप

रानीगंज। रानीगंज थाना के निमचा फाड़ी क्षेत्र में तिरात घाट के निकट शिवानंद आश्रम के सामने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। 23 वर्षीय अविनाश मुर्मू साइकिल से घर लौट रहा था, तभी बालू लोड करने घाट की ओर जा रहे एक डंपर ने उसे कुचल दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी चांद मुर्मू और तीन वर्ष का बेटा है।
इस घटना के बाद आदिवासी ग्रामीण भड़क उठे और घाट पर खड़े पांच डंपरों में आग लगा दी। ग्रामीणों का आरोप है कि इस इलाके से ईसीएल के नाम पर अवैध बालू ढुलाई होती है, जिसे पंजाबी मोड़-रानीसार मार्ग से रातों रात बाहर भेजा जाता है। पास के वैध घाट की आड़ में भी अनियमित खनन का दावा किया गया है।

आसनसोल दक्षिण विधानसभा की भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घटना पहली नहीं है, आसनसोल क्षेत्र में पहले भी जानहानि की घटनाएं हुई हैं। राज्य की मुख्यमंत्री को यह सब नहीं दिखता है। प्रशासन घटनास्थल पर है और जांच चल रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध बालू ढुलाई के कारण ही यह हादसा हुआ है। उन्होंने मांग की है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और अवैध बालू ढुलाई पर रोक लगाई जाए।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed