आसनसोल महावीर स्थान मंदिर दुर्गापूजा समिति का शताब्दी समारोह, नवनिर्वाचित विधायकों का हुआ भव्य सम्मान’
आसनसोल, 23 मई 2026। आसनसोल महावीर स्थान मंदिर सार्वजनीन दुर्गापूजा महावीर अखाड़ा समिति के 100 वर्ष पूर्ण होने एवं पश्चिम बर्दवान जिले के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान में 22 मई 2026 को भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।

ये गणमान्य अतिथि रहे मौजूद:
कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, पाण्डेश्वर के विधायक जितेन्द्र तिवारी, बाराबनी के विधायक अरिजीत रॉय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, जिला सचिव अपूर्व हाजरा, जिला कोषाध्यक्ष अभय वर्णवाल, समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद और शंकर चौधरी भी शामिल हुए।
पगड़ी-उत्तरीय से किया गया सम्मान:
संस्था की ओर से सर्वप्रथम सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद उत्तरीय, स्मृति चिन्ह, कमल पुष्प, फूलों का गुलदस्ता और झालमुड़ी भेंट कर अतिथि सत्कार किया गया। सभी विधायकों एवं अतिथियों ने समिति का आभार व्यक्त किया।
शताब्दी वर्ष के आयोजनों में मांगा सहयोग:
समिति ने सभी अतिथियों से अनुरोध किया कि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले सभी कार्यक्रमों में उनका सहयोग अपेक्षित रहेगा। सभी विधायकों और अतिथियों ने भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस सभा को सफल बनाने में समस्त सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। शताब्दी वर्ष में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।














