बाराबनी में जिला प्रशासन और पुलिस की बड़ी पहल, मतदाताओं से किया सीधा संवाद
बाराबनी । पश्चिम बर्दवान जिला के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पानुरिया गांव में जिला प्रशासन और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार शाम दौरा किया और मतदाताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान पश्चिम बर्दवान के जिला अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस पोन्नाबलम और आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणब कुमार ने गांव का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की।
अधिकारी ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि चुनाव आयोग द्वारा सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे वे बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
