आसनसोल में बीजेपी की हुंकार, नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन
आसनसोल । आसनसोल में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने विशाल रैली के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन किया। बीएनआर इलाके से शुरू हुई इस रैली में प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य और जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य की उपस्थिति में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।


भट्टाचार्य ने कहा, “टीएमसी के लोग मतदाता सूची में गड़बड़ी कर रहे हैं। वे अवैध तरीके से वोट डालने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसका विरोध करेंगे और निष्पक्ष चुनाव के लिए लड़ाई लड़ेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “आसनसोल के लोग बदलाव चाहते हैं। वे तृणमूल कांग्रेस की भ्रष्टाचार और कुशासन से तंग आ चुके हैं। भाजपा ही आसनसोल को विकास की राह पर ले जा सकती है।”
रैली में शामिल लोगों ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए और पार्टी के प्रत्याशियों के लिए समर्थन जताया।












