Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल उत्तर में कांग्रेस का जोरदार चुनाव प्रचार, प्रसेनजीत पोइटंडी ने जनता से मांगा समर्थन

आसनसोल । बुधवार की शाम आसनसोल उत्तर विधानसभा केंद्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पोइटंडी ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार चुनाव प्रचार किया। रेलपार क्षेत्र के कसाई मोहल्ला, नया ब्रिज से चांदमारी होते हुए आजाद बस्ती, खान स्ट्रीट तक के इलाके में उन्होंने पदयात्रा की और जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्हें भारी जनसमर्थन मिला।

प्रसेनजीत पोइटंडी ने कहा, “इस क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। वे भ्रष्टाचार और दुर्नीतिग्रस्त सरकार से तंग आ चुके हैं। भाजपा की बंटवारे की राजनीति को यहां की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा उद्देश्य इस भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। मैं आपसे अपील करता हूं कि कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने के लिए अपने मत का उपयोग करें और इस बदलाव का हिस्सा बनें।”

प्रचार अभियान में प्रसेनजीत पोइटंडी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर उनका समर्थन किया और जीत की उम्मीद जताई।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed