बाराबनी के टीएमसी प्रत्याशी विधान उपाध्याय ने दाखिल किया नामांकन
बाराबनी । बाराबनी के टीएमसी प्रत्याशी विधान उपाध्याय ने गुरुवार अपना नामांकन जमा कर दिया। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधान उपाध्याय ने जिला शासक कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि 2011 से वह लगातार नामांकन भरते आ रहे हैं और लोगों का समर्थन उन्हें मिलता रहा है। इसलिए यह उनके लिए कोई नई अनुभूति नहीं है। उन्होंने कहा कि बाराबनी उनके लिए कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है, उनका घर है। वहीं वह पैदा हुए वहीं वह बड़े हुए और उनका सब कुछ उस क्षेत्र में है। उस क्षेत्र के लोग उन्हें विधायक नहीं, घर का बेटा मानते हैं और घर के बेटे के तौर पर वह अपने क्षेत्र में काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि विकास का काम कभी समाप्त नहीं होता, लेकिन पिछले कई कार्यकाल में उन्होंने वहां पर काफी काम किया है और जो काम बाकी है, अगले 5 सालों में जरूर पूरा कर लिया जाएगा। विपक्ष के बारे में बोलते हुए विधान उपाध्याय ने कहा कि जो भी चुनाव में खड़े होते हैं, वह जीतने के लिए खड़े होते हैं, लेकिन उन्हें इतना पता है कि बाराबनी की जनता ममता बनर्जी के साथ है।












