इंटक की महत्वपूर्ण बैठक बर्नपुर में आयोजित, श्रमिक एकता को मजबूत करने पर जोर
बर्नपुर । पश्चिम बंगाल में ट्रेड यूनियन आंदोलन को मजबूत करने के उद्देश्य से इंटक की एक महत्वपूर्ण बैठक बर्नपुर में आयोजित की गई। इस मौके पर इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल ऑब्जर्वर सी पी सिंह ने विभिन्न ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ चर्चा की।
अपने दौरे के दौरान उन्होंने राज्यभर में करीब 80 ट्रेड यूनियनों से संवाद किया है। बर्नपुर में आयोजित बैठक में लगभग 30 यूनियन नेताओं से मुलाकात की गई, जिसमें हजारों इंटक सदस्य भी मौजूद रहे।
बैठक में श्रमिक एकता को मजबूत करने, संगठन को सशक्त बनाने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही श्रम विरोधी संहिताओं और उनके प्रभाव, राष्ट्रीय संपत्तियों के विनिवेश जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर हरजीत सिंह, चंडी बनर्जी, आर. पी. शर्मा, हराधन मंडल, बिकाश घटक, और नारायण चंद्र खा सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।












