भाजपा का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान: अग्निमित्रा पाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं
बर्नपुर । आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बर्नपुर स्थित शांतिनगर वार्ड नंबर 79 में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के साथ विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने अपनी टीम के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस जनसंपर्क अभियान में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि अग्निमित्रा पाल एक अनुभवी और समर्पित नेता हैं जो क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अग्निमित्रा पाल को अपना समर्थन दें और भाजपा को वोट दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत कर राज्य में भाजपा की सरकार बने।

इस जनसंपर्क अभियान में लोगों ने अग्निमित्रा पाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। अग्निमित्रा पाल ने लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार हैं।












