Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

फुरकान अंसारी ने असनसोल में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा

आसनसोल । झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने असनसोल के गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रत्याशियों की तैयारियों का जायजा लिया। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।
फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस इस बार जनता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। कांग्रेस सभी 294 सीटों पर प्रतिद्वंद्विता कर रही है और नए सिरे से शुरुआत कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जाति या धर्म के नाम पर कांग्रेस चुनाव में नहीं उतरेगी, बल्कि कारखाने खुलवाने, रोजगार के अवसर पैदा करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी।
अंसारी ने विश्वास जताया कि इन मुद्दों पर ध्यान देने से कांग्रेस को जनता का भरोसा, आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में कांग्रेस ऐसा प्रदर्शन करेगी कि सरकार गठन में उसकी अहम भूमिका रहेगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed