पार्षद मीना कुमारी हांसदा ने पानी की समस्या का समाधान करने के लिए कोयलरी एजेंट को सौंपा ज्ञापन
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 38 नंबर वार्ड इलाके में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए पार्षद मीना कुमारी हांसदा ने नेतृत्व में दर्जनों स्थानीय लोगों ने काली पहाड़ी कोलियरी एजेंट को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पार्षद ने बताया कि कोलियरी के पंप खराब होने के कारण पानी की आपूर्ति बंद हो चुकी है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद मीना कुमारी हांसदा ने कहा कि उन्होंने एजेंट से मांग की है कि अगले तीन दिनों के अंदर कोलियरी की तरफ से जो पानी की आपूर्ति की जाती थी उसे फिर से सुचारु किया जाए, ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में कोई परेशानी ना हो। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम की तरफ से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं होता।
कोलियरी एजेंट ने पार्षद को आश्वासन दिया है कि तीन दिनों के अंदर पानी की समस्या दूर हो जाएगी। पार्षद मीना कुमारी हांसदा ने कहा कि वह लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार हैं और इस मामले पर नजर रख रही हैं।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पार्षद मीना कुमारी हांसदा का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा आगे रहती हैं।












