अभिषेक बनर्जी का दावा: चौथी बार जीतेंगे, भाजपा पर लगाया शांति भंग का आरोप
बाराबनी । शनिवार बाराबनी में तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में सांसद सह टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की सभा आयोजित की गई। सभा में हजारी समर्थकों की भीड़ उमड़ी थी। अभिषेक बनर्जी ने अपने संबोधन में विधान उपाध्याय की कार्यशैली की जमकर सराहना की और भरोसा जताया कि वे जीत की हैट्रिक लगाने के बाद चौथी बार भी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अरिजीत राय पर तीखा हमला बोला और बाराबनी में हाल ही में हुई राजनीतिक घटनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा पर क्षेत्र की शांति भंग करने का आरोप लगाया।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे विकास के पक्ष में मतदान करें और बाहरी ताकतों को करारा जवाब दें। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेगी।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा के पास क्षेत्र के विकास के लिए कोई योजना नहीं है, वे सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मत का सही उपयोग करें और तृणमूल कांग्रेस को वोट दें। चुनाव के इस अंतिम चरण में उनकी इस जनसभा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।
उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने क्षेत्र में कई विकास परियोजनाएं शुरू की हैं और आगे भी करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि जिला के सभी नौ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित करनी होगी। मौके पर आसनसोल उत्तर के उम्मीदवार मलय घटक, पाण्डेश्वर के नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, रानीगंज के कालोबरन मंडल, जामुरिया के हरे राम सिंह, दुर्गापुर के कवि दत्ता, प्रदीप मजूमदार, इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासू, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, उपाध्यक्ष विष्णुदेव नोनिया, कुल्टी के पूर्व विधायक उज्ज्वल चटर्जी सहित अन्य उपस्थित थे।












