Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार ने भरा अपना नामांकन पत्र

आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रसेनजीत पुईतुंडी ने शनिवार आसनसोल के एसडीओ कार्यालय में अपना नामांकन जमा कर दिया। सुबह में सबसे पहले उन्होंने मां घाघर बुड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके उपरांत अपने समर्थकों के साथ वह रविंद्र भवन पहुंचे। मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे। इस मौके पर कांग्रेस नेता शाह आलम, कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा के अलावा अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे। मौके पर गाजे बाजे के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अपने समर्थकों को लेकर एसडीओ कार्यालय तक गए। वहां पर नियम के मुताबिक कुछ लोगों को लेकर एसडीओ कार्यालय के अंदर गए और उन्होंने एसडीओ को अपना नामांकन दिया। इस मौके पर उनके साथ शाह आलम, पार्षद एस एम मुस्तफा भी उपस्थित थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रसेनजीत पुईतुंडी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार आसनसोल उत्तर की जनता कांग्रेस पर भरोसा जताएगी। उन्होंने कहा कि वहां से अभी के जो विधायक हैं। उन्होंने बीते 15 सालों में आसनसोल उत्तर का कोई विकास नहीं किया है। टीएमसी ने सिर्फ अपनी जेब भरी है। ऐसे में आसनसोल उत्तर विधानसभा की जनता अपने वर्तमान विधायक से हो चुकी है और परिवर्तन चाहती है। वहीं भाजपा ने जिस प्रत्याशी को खड़ा किया है उनका दमन दागों से भरा हुआ है। उन पर कई गंभीर आरोप लगे हुए हैं। ऐसे में उनको पूरा भरोसा है कि आसनसोल उत्तर की जनता इस बार कांग्रेस के समर्थन में मतदान करेगी। क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस से ही एकमात्र पार्टी है जो जनता के हितों की रक्षा के लिए लड़ाई करती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज आसनसोल में जाम की स्थिति बन चुकी है। बाजार इलाके में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कोई एंबुलेंस तक समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाता है ।रोजगार के अवसर नहीं है। माफिया राज चरम पर है रेल पार इलाके में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिस वजह से नौजवान बर्बाद हो रहे हैं। लेकिन इन सब की तरफ टीएमसी के नेता या प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। कांग्रेस इन सब मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता कांग्रेस का ही समर्थन करेगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed