महिला टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट’शांतिदेवी सीसी ने 92 रनों से जीत कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
आसनसोल । आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित पहला ‘राम चंद्र पाखिरा और उमा पाखिरा मेमोरियल महिला टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट’ बहुत ही शानदार तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के प्रभारी मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, एएसएसए के उपाध्यक्ष सचिननाथ रॉय, हरिनारायण मिश्रा(एच एन मिश्रा), वार्ड नंबर 52 की पार्षद मौसमी बोस, एएसएसए के उपाध्यक्ष श्यामल मुखर्जी, पवन गुटगुटिया, सायक चटर्जी, संयुक्त सचिव बालगोविंद मूकिम, मलय रॉय, तुहिन मुखर्जी और उत्पल रॉय चौधरी, कपर्दी मुखर्जी, जितेंद्र श्रीवास्तव, निर्मल सरकार, मो. शबाद, राजेश पटेल, भवानी प्रसाद मुखर्जी, परितोष पाखिराल, श्यामनंदन प्रसाद और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मेरे बहुत ही प्यारे और करीबी भाई-सह-मित्र, बीसीसीआई के अंपायर प्रेमदीप चटर्जी को खेल के प्रति उनके समर्पण, निष्ठा और प्रेम के लिए सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात थी। अब तक की उनकी उपलब्धियां ही उनकी पहचान का प्रमाण हैं। फाइनल मैच ‘शांतिदेवी सीसी’ और ‘बर्नपुर क्रिकेट क्लब’ के बीच खेला गया। शांतिदेवी सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
शांतिदेवी सीसी ने 181/2 रन बनाए (सानिया शर्मा 75(52) और श्रेया रॉय 65*(29))। जवाब में बर्नपुर क्रिकेट क्लब ने 89/8 रन बनाए… शांतिदेवी सीसी ने 92 रनों से जीत हासिल की… ‘मैन ऑफ द मैच’ सानिया शर्मा, ‘सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज’ पिंकी बाड्याकर, ‘सर्वश्रेष्ठ फील्डर’ चित्तरंजन सीए की अनेशा सिन्हा, ‘सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर’ एसडीसीसी की अनेशा शाह, और ‘टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ एसडीसीसी की श्रेया रॉय रही। अंपायर सौरव मोइत्रा और सलीम अख्तर थे। स्कोरर अंकित यादव थे।












