FCCF की 5वीं AGM में नई टीम का ऐलान: महिला शिक्षा पर फोकस, 26 जून को शहीद मीनार पर होगा भव्य आयोजन’
बर्नपुर, 30 मई 2026। समाज सेवा में अग्रणी ‘फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन’ (FCCF) की 5वीं वार्षिक आम बैठक गुरुवार शाम बर्नपुर मिडटाउन क्लब में संपन्न हुई। बैठक में नई कार्यकारी समिति का गठन किया गया और महिला शिक्षा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
सचिव ने पेश किया सालभर का लेखा-जोखा
शाम 7 बजे शुरू हुई बैठक में महासचिव परमजीत सिंह ने पिछले वित्तीय वर्ष की प्रगति रिपोर्ट और लेखा-जोखा सदस्यों के सामने रखा। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन ने बीते साल समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए कई अभियान चलाए।
नई कार्यकारी समिति का गठन, इन्हें मिली जिम्मेदारी
आगामी वर्ष को और प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यकारी समिति का विधिवत गठन किया गया:
– चेयरमैन: हरजीत सिंह
– प्रेसिडेंट: पवन गुटगुटिया
– महासचिव: परमजीत सिंह
– वर्किंग प्रेसिडेंट: शिवनाथ वर्मा
– ट्रेजरी : एस के शर्मा
– को-फाउंडर एवं डायरेक्टर: रितिका कौर
– ज्वाइंट सेक्रेटरी: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव
– असिस्टेंट सेक्रेटरी: आतिश सिंह एवं श्री सिंह
– वाइस प्रेसिडेंट: आनंद अग्रवाला, अजय राय, अमरीक सिंह
_”नई टीम सेवा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ फाउंडेशन के संकल्पों को धरातल पर उतारेगी,”_ बैठक में कहा गया।
‘ज्ञानकोष’ के जरिए बेटियों को हायर एजुकेशन तक पहुंचाएंगे
महासचिव परमजीत सिंह ने बताया कि फाउंडेशन की प्राथमिकता ‘ज्ञानकोष महिला शिक्षा केंद्र’ को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा, _”हमारा मकसद बेटियों को सिर्फ प्राइमरी एजुकेशन तक सीमित रखना नहीं है। प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक की हर बाधा दूर करेंगे। कोई भी बेटी पैसे या संसाधनों के अभाव में पढ़ाई न छोड़े, इस पर और जोर से काम होगा।”_
26 जून को शहीद मीनार पर भव्य कार्यक्रम
बैठक में सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि हर साल की तरह इस बार भी *26 जून 2026* को बर्नपुर के शहीद मीनार के सामने भारी मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फाउंडेशन का कहना है कि यह आयोजन सेवा सफर और सामाजिक बदलाव की नई मिसाल पेश करेगा।
5 साल पूरे कर चुकी FCCF अब शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने काम को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में है।















