पाण्डवेश्वर में बीजेपी प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी के लिए जोरदार जनसंपर्क अभियान, जनता ने दिया वोट रूपी आशीर्वाद
पाण्डवेश्वर । पाण्डवेश्वर के प्रासकोल बहुला बेनियाडिह में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी के लिए एक भव्य जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जाकर देवतुल्य जनता से वोट रूपी आशीर्वाद मांगा। जनता ने जितेंद्र तिवारी को देव तुल्य समर्थन और स्नेह दिया, जिससे उनका उत्साह बढ़ गया है।
इस जनसंपर्क अभियान से उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, जिससे उनकी जीत के संकेत साफ़ नजर आ रहे हैं। इस अभियान के दौरान जितेंद्र तिवारी ने जनता से अपने विचार साझा किए और उनके समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। जनता ने उनके इस प्रयास की सराहना की और उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।












