Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“अब अंधेरा और प्यास नहीं सही जाएगी”—भाजपा प्रत्याशी का ईसीएल को खुला चेतावनी, गाँव-गाँव में बिजली-पानी-इलाज की गारंटी

पांडवेश्वर । पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने ईसीएल को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि खदानों की धूल-धुआँ गाँव वाले झेल रहे हैं, मगर 8-15 किमी के दायरे में पंखा-बल्ब तक के लिए बिजली और पीने का साफ पानी नसीब नहीं। 1973 में किए वादे धूल में मिल गए, आज अधिकारियों के कमरों में एसी चलते हैं और गाँवों में 8-9 घंटे की लोडशेडिंग। इसे नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को कोई लेना देना नहीं है। वे अधिकारियों के साथ देते हैं। जितेंद्र तिवारी ने गरजकर कहा चुनाव परिणाम के 30 दिन के भीतर हर गरीब घर में मुफ्त बिजली-कनेक्शन, शुद्ध जल और प्राथमिक उपचार सुनिश्चित कराएँगे। उन्होंने कहा कि वे जो कहते हैं उसे पूरा करते है। अपलोग कमल छाप में वोट देकर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाए। जनता की सारी बुनियादी सुविधा मिलेगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed