Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मां घाघर बुड़ी मंदिर में नकड़ी रामकृष्ण विश्रामागृह का उद्घाटन: श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा

आसनसोल । आसनसोल के प्रसिद्ध और विख्यात मां घाघर बुड़ी मंदिर परिसर में श्री श्री नीलकंठेश्वर जीऊ देवत्तोर ट्रस्ट के सौजन्य से बनाए गए नकड़ी रामकृष्ण विश्रामागृह का रविवार को फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के सचिन राय ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और फीता काटकर उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान सचिन राय ने कहा कि आसनसोल की स्थापना करने वाले नकड़ी रामकृष्ण राय के नाम पर जो विश्राम गृह का निर्माण किया गया है आज उसका उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि मां घाघर बुड़ी मंदिर आसनसोल में बेहद विख्यात है और सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि अन्य जिलों और यहां तक कि अन्य राज्यों से भी लोग यहां पर पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं।

सचिन राय ने आगे कहा कि लोगों के मन में मां को लेकर काफी श्रद्धा है। इसे देखते हुए यहां आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए एक विश्राम घर की बेहद जरूरत थी। उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि श्री श्री नीलकंठेश्वर जीऊ देवत्तोर ट्रस्ट के सौजन्य से इसका निर्माण किया जा सका।

उन्होंने कहा कि आज इस विश्रामागृह का उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वह खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। इस विश्रामागृह के निर्माण से आसनसोल में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और वे आराम से पूजा अर्चना कर सकेंगे।

विशेष बिंदु:

– नकड़ी रामकृष्ण विश्रामागृह का निर्माण श्री श्री नीलकंठेश्वर जीऊ देवत्तोर ट्रस्ट के सौजन्य से किया गया।
– मां घाघर बुड़ी मंदिर आसनसोल में बेहद विख्यात है।
– विश्रामागृह के निर्माण से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
– उद्घाटन समारोह में संस्था के सचिन राय ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed