Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल उतर विधानसभा क्षेत्र से सुनील ठाकुर ने नामांकन पर्चा भरा

आसनसोल । 281-आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत नामांकन पत्र विधिवत रूप से दाखिल किया गया।
इस अवसर पर प्रत्याशी सुनील ठाकुर ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। उनके साथ चुनाव अभिकर्ता के रूप में देवाशीष दत्ता उपस्थित रहे।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, अधिवक्ता अभिषेक सिंह एवं जनाब आशिक अली भी उपस्थित थे और उन्होंने आवश्यक विधिक सहयोग प्रदान किया।
प्रत्याशी सुनील ठाकुर ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, पारदर्शी प्रशासन एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने क्षेत्रवासियों से समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील की।
यह नामांकन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed