आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का जोरदार चुनाव प्रचार: प्रसेनजीत पोइटंडी ने दिखाया दम
आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पोइटंडी ने रविवार को जोरदार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने आसनसोल बस्तीन बाजार से लेकर जीटी रोड होते हुए बोतल मस्जिद लेन तक जनसंपर्क अभियान चलाया, जहां उन्होंने दुकानदारों और राहगीरों से मिलकर अपने पक्ष में वोट देने का अनुरोध किया।
इस दौरान प्रसेनजीत पोइटंडी ने केंद्र और राज्य सरकार के नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आम लोगों के हितों की अनदेखी की है और उनके अधिकारों को छीनने का काम किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस को वोट देकर एक बेहतर भविष्य के लिए काम करने का मौका दें।
इस चुनाव प्रचार में कांग्रेस के दर्जनों समर्थक उपस्थित थे, जिन्होंने प्रसेनजीत पोइटंडी का जोरदार समर्थन किया। लोगों ने भी उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया।












