Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल उत्तर में निर्दलीय प्रत्याशी हाजी नसीम अंसारी ने भरा नामांकन पर्चा

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के पूर्व पार्षद हाजी नसीम अंसारी ने सोमवार को आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन जमा किया है। उन्होंने कहा कि रेलपार क्षेत्र के लोगों के साथ हमेशा सौतेला आचरण किया गया है और उन्हें सिर्फ वोट बैंक और अपने चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया है।

हाजी नसीम अंसारी ने कहा कि रेलपार क्षेत्र में पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई काम नहीं किया गया है। उन्होंने अपनी जमीन देकर पानी टंकी बनाने का प्रयास किया था, लेकिन जैसे ही वह चुनाव हार गए, काम रोक दिया गया।

उन्होंने कहा कि वह टीएमसी का हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन आज स्थिति ऐसी हो गई है कि टीएमसी को जो दिल से चाहते थे, उनको हाशिए पर धकेल दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय के रूप में खड़े हो रहे हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह जरूर यह चुनाव जीतेंगे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed