Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल उत्तर में कांग्रेस का जोरदार प्रचार: प्रसेनजीत पोइटंडी ने लोगों से मांगा समर्थन

आसनसोल। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पोइटंडी ने सोमवार को अपनी टीम के साथ जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने आसनसोल बाजार के सब्जी मंडी, फल मंडी, मछली पट्टी, एनएस रोड से हटन रोड काली बाड़ी बाजार और काली मंदिर में पूजा अर्चना किया।
प्रसेनजीत पोइटंडी ने लोगों से मिलकर कांग्रेस को हाथ चिन्ह में वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही आसनसोल उत्तर के विकास के लिए काम कर सकती है। उन्होंने लोगों से अपने समर्थन की अपील की और कहा कि वह उनके लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
यह क्षेत्र आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां से वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के मलय घटक मंत्री सह विधायक हैं। प्रसेनजीत पोइटंडी का कहना है कि वह इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed