Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

महाप्रबंधक/पूर्व रेलवे ने सुरक्षा सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए दो रेलवे कर्मचारियों को किया सम्मानित

कोलकाता । मंगलवार पूर्व रेलवे मुख्यालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर ने दो रेलवे कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सुरक्षा सतर्कता के लिए सम्मानित किया, जिन्होंने एक संभावित दुर्घटना को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रानीगंज के लोको पायलट(मालगाड़ी) संदीप तिवारी तथा सहायक लोको पायलट  शुभम गोराई ने 30 मार्च 2026 को मेजिया थर्मल पावर स्टेशन साइडिंग से रानीगंज के बीच ट्रेन के संचालन के दौरान रेलवे ट्रैक पर अवरोध को देखकर आपातकालीन ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को सुरक्षित रूप से रोक दिया, जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई।

यह लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट की उच्च सतर्कता तथा अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

इन समर्पित कर्मचारियों को उनके परिवार के सदस्यों के साथ पूर्व रेलवे मुख्यालय में आमंत्रित किया गया, जहां महाप्रबंधक द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। पूर्व रेलवे अपने कर्मचारियों को अपनी संपत्ति मानता है और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलने वाला मनोबल उन्हें भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर बोलते हुए महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे मिलिंद देऊस्कर ने इन दोनों कर्मचारियों की पत्नियों की भी सराहना की, जिन्होंने अपने जीवनसाथियों को रेलवे के कार्यों को समर्पण के साथ निभाने में सहयोग प्रदान किया।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed