आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पोइटंडी ने श्री श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया
आसनसोल। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पोइटंडी ने मंगलवार को आसनसोल राहा लेन स्थित श्री श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। यह पूजा उनके चुनावी अभियान का हिस्सा है, जहां वे स्थानीय लोगों का समर्थन और आशीर्वाद मांग रहे हैं।
प्रसेनजीत पोइटंडी ने अपने चुनावी अभियान के दौरान कहा, “इस क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। वे भ्रष्टाचार और दुर्नीतिग्रस्त सरकार से तंग आ चुके हैं। भाजपा की बंटवारे की राजनीति को यहां की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।”












